भोपाल
भोपाल समाचार (Bhopal News in Hindi): राजधानी भोपाल की ताज़ा खबरें, मंत्रालय और कैबिनेट के फैसले, राजनीति, शिक्षा, मौसम और शहर की हर बड़ी हलचल।

MP Board 10वीं-12वीं के छात्रों को राहत: 2 नंबर के सवालों में भी मिलेगा विकल्प, पुराने नियम बहाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 15 अक्टूबर को जारी निर्देशों में आंशिक संशोधन किया है। अब कक्षा 10वीं और 12वीं के दो अंकों वाले अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी विद्यार्थियों को आंतरिक विकल्प मिलेगा। बाकी नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।
MPESB परीक्षा कैलेंडर की रफ्तार धीमी: 10 भर्ती परीक्षाएं हुईं, 6 के रिजल्ट अटके; तीन परीक्षाएं 2027 तक खिसकीं
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2026 के कैलेंडर में 14 भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं। इनमें से 10 परीक्षाएं आयोजित हुईं, लेकिन केवल चार के परिणाम जारी हो सके। छह परीक्षाओं के अभ्यर्थी अब भी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश थमी, अब बढ़ेगी ठंड: रीवा-जबलपुर समेत कई संभागों में 2 से 4 डिग्री गिर सकता है पारा; भोपाल-ग्वालियर में भी सर्द हवाओं का असर
चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ का असर खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश में मौसम साफ होने लगा है। रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बारिश के बाद अब रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
MP में 25 साल पुराना दो बच्चों का नियम खत्म: सरकारी नौकरी और विभागीय कार्रवाई में मिलेगी राहत, 10 हजार पेंडिंग केस बंद होंगे
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने सरकारी नौकरी के लिए दो से अधिक बच्चों की पाबंदी हटाने का फैसला किया है। मंदसौर के गांधी सागर में हुई बैठक में सिविल सेवा नियम, 1961 और आचरण नियम, 1965 में संशोधन को मंजूरी दी गई।
MP में कर्मचारियों का DA बढ़ा: चौथे वेतनमान में 20%, पांचवें-छठवें में 5% की वृद्धि; नवंबर की सैलरी में मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात दी है। जनवरी से सितंबर 2026 तक का एरियर तीन किस्तों में मिलेगा। नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) भी बढ़ाई गई है। फैसले से 53 हजार से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
रीवा देश का सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन: MP के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, जबलपुर दूसरे और देवास-उज्जैन अपनी श्रेणी में नंबर-1
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रीवा ने नदी किनारे बसे शहरों की श्रेणी में देश में पहली रैंक हासिल की। जबलपुर बड़े शहरों में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि देवास और उज्जैन ने अपनी श्रेणियों में पहला स्थान पाया। इंदौर-देपालपुर की जोड़ी, ग्वालियर, बुधनी और सागर को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला।
14 साल पुराने डकैती केस में पंचायत अधिकारी बर्खास्त: रीवा कोर्ट ने सुनाई थी 3 साल की सजा, हनुमना में थे पदस्थ
मऊगंज जिले की जनपद पंचायत हनुमना में पदस्थ पंचायत समन्वय अधिकारी रामकुशल मिश्रा को पंचायत राज संचालनालय भोपाल ने शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रीवा की अदालत ने वर्ष 2012 में उन्हें डकैती के मामले में दोषी ठहराते हुए 3 साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसी आपराधिक दोषसिद्धि के आधार पर विभाग ने 5 नवंबर 2026 को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।
भोपाल में बच्चों ने मंच पर जीवंत किए तीन नाटक, ‘किंग लियर’ में बालिका बनी राजा; पंचतत्त्वों का दिखा अनोखा रूप
आशीर्वाद झा के लेखन और निर्देशन में पॉडार वर्ल्ड स्कूल में तीन नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित, 9 से 15 साल के बच्चों ने अभिनय, माइम और शारीरिक अभिव्यक्ति से दर्शकों का खींचा ध्यान।
Karwa Chauth 2026: रीवा में रात 8:11 बजे निकलेगा चांद, देखें प्रमुख शहरों का समय
29 October Ko Chand Kitne Baje Nikalega:करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। रीवा में एक पंचांग के अनुसार चंद्रोदय रात 8:11 बजे होगा। दिल्ली, भोपाल, इंदौर, लखनऊ और मुंबई समेत दूसरे शहरों में चांद निकलने का समय अलग रहेगा।
बीना, भोपाल, कटनी और गुना रूट की ट्रेनें प्रभावित: 4 मेमू 25 अक्टूबर तक रद्द, कई ट्रेनों के स्टेशन और मार्ग बदले
बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के काम के चलते रेल यातायात प्रभावित है। रेलवे ने चार मेमू ट्रेनों को 25 अक्टूबर तक निरस्त किया है, जबकि कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरुआती स्टेशन, अंतिम स्टेशन या मार्ग में बदलाव किया गया है। इसका असर बीना, भोपाल, कटनी, कोटा, ललितपुर और गुना की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है।
मध्य प्रदेश का सम्पूर्ण भूगोल और डेमोग्राफिक्स: इंदौर आबादी में तो शिवपुरी और छिंदवाड़ा क्षेत्रफल में अव्वल; जानें सभी 55 जिलों और 10 संभागों का पूरा ब्योरा
मध्य प्रदेश की प्रशासनिक और जनसांख्यिकी संरचना को समझने के लिए जनसंख्या, क्षेत्रफल और साक्षरता दर सबसे आधारभूत मानक हैं। प्रदेश में 55 जिलों और 10 संभागों की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावी है। जनसांख्यिकी आंकड़ों के अनुसार इंदौर राज्य का सर्वाधिक आबादी वाला जिला है, जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से महाकौशल और चंबल-ग्वालियर अंचल के जिले अग्रणी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य अध्ययन की दृष्टि से मध्य प्रदेश के शीर्ष व न्यूनतम जिलों का सांख्यिकीय विश्लेषण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
27% OBC आरक्षण के लिए कल से तीन चरणों में आंदोलन: 15 अक्टूबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन, 28 को संभागों में धरना; नवंबर में भोपाल में महाआंदोलन
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा घोषित की गई है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद आरक्षण का मुद्दा फिर चर्चा में है। आंदोलन के पहले चरण में 15 अक्टूबर को सभी जिलों में प्रदर्शन और ज्ञापन देने की योजना है।
MP IAS Transfer List 2026: मध्यप्रदेश में 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले; मैहर, सिंगरौली समेत बदले गए कई जिलों के कलेक्टर
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 23 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में पन्ना, मऊगंज, सिंगरौली, जबलपुर, नर्मदापुरम और भिंड सहित कई जिलों में नए कलेक्टर्स की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भी महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है।
WCR की 100 स्पेशल ट्रेनें: नवरात्रि, दिवाली और छठ पर रीवा, सतना, जबलपुर समेत इन शहरों को मिलेगी रेल सुविधा
पश्चिम-मध्य रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अक्टूबर-नवंबर 2026 के लिए 100 विशेष रेल सेवाओं की व्यवस्था की है। रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, भोपाल, इटारसी, सागर और बीना समेत कई स्टेशनों से यात्रा करने वालों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
रीवा से भोपाल और इंदौर के लिए 4 दिन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें: दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, मैहर-सतना और कटनी में भी ठहराव
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा से रानी कमलापति और इंदौर के महू डॉ . अंबेडकर नगर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
MP में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड 4.46% बढ़ा: PG प्रथम वर्ष को अब ₹81,126 मिलेंगे, सीनियर रेजिडेंट का मानदेय ₹94,853 हुआ
मध्य प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले जूनियर डॉक्टरों और रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वित्त विभाग की सहमति के बाद बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।
रीवा-रानी कमलापति के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन: 17 और 24 अक्टूबर, 7 व 14 नवंबर को मिलेंगे अतिरिक्त फेरे
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रीवा और रानी कमलापति स्टेशन के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है। ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी।
MP में 102 पटवारियों पर कार्रवाई, संघ की डिप्टी सीएम से बैठक टली: 27 बर्खास्त, 75 सस्पेंड; रीवा में एक साथ 15 पर एक्शन, राज्य भर में राजस्व काम ठप
स्वामित्व योजना में निष्पादक की भूमिका को लेकर पटवारी संघ और सरकार के बीच विवाद बढ़ गया है। प्रदेश में 102 पटवारियों पर बर्खास्तगी और निलंबन की कार्रवाई का दावा है। रीवा में 15 पटवारियों को निलंबित किया गया, जबकि कई जिलों में पटवारियों ने राजस्व काम बंद कर विरोध जताया।
MP में OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का फैसला: 27% आरक्षण लागू नहीं होगा, 13% होल्ड पदों पर नियुक्ति के निर्देश
मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 27% आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट के फैसले की खबर सामने आई है। फैसले के अनुसार, 13% होल्ड पदों पर अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन महीने में नियुक्ति देने का निर्देश दिया गया है।
शराब ठेकों के बदले 1 करोड़ लेने का आरोप: डिप्टी CM ने OSD को हटाया, 50 लाख नकद और 50 लाख ट्रांसफर का दावा; OSD बोले- आरोप झूठे
करीब 930 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपी मोहित गोगिया के नाम से सामने आए कथित बयान में भोपाल के टीटी नगर की दो शराब दुकानों के ठेकों को लेकर आरोप लगाए गए हैं।
पतंजलि के गाय का घी असुरक्षित: शीशे की मात्रा मिलने के बाद बिक्री पर रोक, दुकानों से स्टॉक हटाने के आदेश
मध्य प्रदेश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पतंजलि गाय के घी के 200 एमएल पैक वाले एक बैच को बाजार से वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं।
रीवा-सीधी रेल लाइन: रामपुर नैकिन रेल कनेक्टिविटी, रेवांचल-बिलासपुर के साथ जबलपुर-रीवा शटल बढ़ाने की तैयारी
रीवा से सीधी रेल सुविधा बढ़ाने की तैयारी के बीच अब रेवांचल और बिलासपुर ट्रेन के साथ जबलपुर-रीवा शटल को भी रामपुर नैकिन तक बढ़ाने का प्रस्ताव जोड़ा जा रहा है। इससे रीवा, सीधी और रामपुर नैकिन क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन सेवाओं के विस्तार पर अंतिम आदेश रेलवे की ओर से जारी होना बाकी है।
किसानों ने सीएम का काफिला रोंका, पुलिस कप्तान पर गिरी गाज: पांढुर्णा SP प्रकाश हटाए गए, विदिता को मिली कमान; 50 IAS-IPS के तबादले की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 4 अक्टूबर के पांढुर्णा दौरे के दो दिन बाद पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार का तबादला कर दिया गया।
MP Weather 7 अक्टूबर: रीवा-जबलपुर-शहडोल संभाग में फिर बारिश के आसार; दिन गर्म, रात में बढ़ेगी ठंडक
6 अक्टूबर की रात के बाद 7 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम फिर बदल सकता है। IMD भोपाल के अनुसार 7 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक की गतिविधि की संभावना है, जबकि रीवा समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।