ताज़ा समाचार
ताज़ा समाचार (Latest Hindi News): देश, मध्य प्रदेश और दुनिया भर की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट्स पढ़ें The City Express पर।
मनगवां अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप: हार्ट अटैक के बाद पहुंचे 45 वर्षीय गोविंद पटेल, परिजन बोले- 45 मिनट तक नहीं आए डॉक्टर; रीवा पहुंचने पर मौत
रीवा जिले के मनगवां अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद पहुंचे 45 वर्षीय गोविंद पटेल की मौत के बाद इलाज में देरी के आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के समय गोविंद की सांस चल रही थी, लेकिन डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। करीब 45 मिनट इंतजार के बाद उन्हें रीवा ले जाया गया। मनगवां अस्पताल के BMO डॉ. देवव्रत पांडेय ने भी बताया कि संबंधित डॉक्टर की नाइट ड्यूटी थी और अस्पताल परिसर में रहने के लिए उन्हें कमरा दिया गया था। BMO के मुताबिक, डॉक्टर को कई बार समझाइश दी जा चुकी है और अब नोटिस जारी किया जा रहा है।
डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के आवास की सुरक्षा में चूक: नकाबपोश को खोज रही पुलिस, कई गिरफ्तार
रीवा में डिप्टी CM एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के अमहिया स्थित आवास पर 6 सितंबर को हुए कांग्रेस के प्रदर्शन ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा पार कर आवास परिसर तक पहुंच गए थे। इसी दौरान भीड़ में एक नकाबपोश व्यक्ति दिखाई देने का दावा सामने आया है, जिसकी पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।
MP IAS Transfer: 50 दिन में फिर तबादला, IAS नेहा मारव्या का छलका दर्द; बोलीं- ‘मेरी टेबल पर हाथ पटका, धमकी दी और तबादला करा दिया’
मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले के बाद 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक संदेश चर्चा में है। उन्होंने IAS अधिकारियों के Group में कहा कि पिछले एक साल में यह उनका चौथा Transfer है और मौजूदा पद पर Joining के करीब 50 दिन बाद ही तबादला कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि कुछ कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनके खिलाफ विद्रोह किया, Transfer कराने की धमकी दी और शिकायत के बावजूद कार्रवाई उनके खिलाफ हुई।
OPPO ColorOS 17 सितंबर में होगा पेश: नया UI, लॉक स्क्रीन और UI में बड़े बदलाव के संकेत
OPPO के अगले बड़े software update ColorOS 17 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार कंपनी सितंबर में नया ColorOS पेश करने की तैयारी में है। इस बार फोकस केवल नए फीचर्स पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के visual material, transparency, readability और interface consistency पर हो सकता है। भारत में कुछ चुनिंदा OPPO devices के लिए Closed Beta activity पहले ही सामने आ चुकी है, लेकिन सभी फोन के लिए rollout timeline का इंतजार है।