मऊगंज
मऊगंज समाचार (Mauganj News in Hindi): मध्य प्रदेश के 53वें जिले मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी, देवतालाब, लौर और आसपास के क्षेत्रों की प्रशासनिक, राजनीतिक, अपराध व विकास की ताज़ा खबरें पढ़ें The City Express पर।
पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश थमी, अब बढ़ेगी ठंड: रीवा-जबलपुर समेत कई संभागों में 2 से 4 डिग्री गिर सकता है पारा; भोपाल-ग्वालियर में भी सर्द हवाओं का असर
चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ का असर खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश में मौसम साफ होने लगा है। रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बारिश के बाद अब रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
14 साल पुराने डकैती केस में पंचायत अधिकारी बर्खास्त: रीवा कोर्ट ने सुनाई थी 3 साल की सजा, हनुमना में थे पदस्थ
मऊगंज जिले की जनपद पंचायत हनुमना में पदस्थ पंचायत समन्वय अधिकारी रामकुशल मिश्रा को पंचायत राज संचालनालय भोपाल ने शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रीवा की अदालत ने वर्ष 2012 में उन्हें डकैती के मामले में दोषी ठहराते हुए 3 साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसी आपराधिक दोषसिद्धि के आधार पर विभाग ने 5 नवंबर 2026 को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।
मैहर से मऊगंज भेजे गए अखिलेश कुमार कुशवाहा, बनाए गए नए यातायात प्रभारी
MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर तीन पुलिस कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत मैहर जिले में यातायात विभाग में पदस्थ अखिलेश कुमार कुशवाहा को मऊगंज जिले में पदस्थ किया गया है। उनके मऊगंज का नया यातायात प्रभारी बनने का रास्ता साफ हो गया है।
Gold Rate Today 2 November 2026: रीवा, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में सोने का भाव
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में 2 नवंबर 2026 को सोने की कीमत जानने वालों के लिए ताजा अपडेट है। रीवा, सतना और सीधी के लिए उपलब्ध बुलियन मार्केट के शहरवार आंकड़ों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.38 लाख प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1.27 लाख प्रति 10 ग्राम है।
मऊगंज DEO का बड़ा अपडेट: 25 पद स्वीकृत, 8 पदों पर आउटसोर्स से होगी भर्ती
मऊगंज जिले के शिक्षा विभाग के लिए 25 पदों को स्वीकृति मिली है। इनमें 17 पद नियमित और 8 पद आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाएंगे। नए जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति के बाद मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी के तीन अलग-अलग ब्लॉक बनेंगे। इससे रीवा जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार भी कम होगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 आंगनवाड़ी कर्मियों की सेवा समाप्त: लगातार अनुपस्थिति और लापरवाही पर गिरी गाज; नईगढ़ी परियोजना में हड़कंप
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की नईगढ़ी परियोजना अंतर्गत दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कड़ा एक्शन लिया गया है। परियोजना अधिकारी रविशंकर पांडेय ने लगातार अनुपस्थित रहने और निर्देशों के बाद भी कार्यशैली में सुधार न करने पर तीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और दो सहायिकाओं की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद विभाग और मैदानी अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान पेट्रोल से हमला, 4 लोग झुलसे; एक की हालत गंभीर
मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र के अलहौवा गांव में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में चार लोग झुलसे हैं। गंभीर रूप से घायल अजहरुद्दीन उर्फ राजू को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।
₹20 की शक्कर 5 महीने से गायब: मऊगंज के 17 हजार से ज्यादा अंत्योदय परिवार बाजार से खरीदने को मजबूर
मध्य प्रदेश में अंत्योदय अन्न योजना के तहत मिलने वाली रियायती शक्कर का वितरण अप्रैल 2026 से प्रभावित है। AePDS पोर्टल के अनुसार जनवरी से मार्च तक आवंटन हुआ, लेकिन अप्रैल से अगस्त तक आवंटन शून्य दर्ज है। इसका असर मऊगंज के 17,385 अंत्योदय परिवारों पर भी पड़ा है, जिन्हें ₹20 किलो की शक्कर के बजाय बाजार से ₹65 से ₹70 किलो तक खरीदनी पड़ रही है।
दिल्ली फ्लाइट को रीवा में लैंडिंग की नहीं मिली परमिशन: 50 मिनट सतना-मऊगंज के चक्कर काटता रहा विमान, खराब मौसम बनी वजह; यात्रियों का हंगामा
रीवा में शुक्रवार को खराब मौसम का असर हवाई सेवा पर भी दिखाई दिया। लगातार बारिश और आसमान में घने बादलों के बीच दिल्ली से रीवा आ रही उड़ान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग का सिग्नल नहीं मिल सका। विमान ने करीब 50 मिनट तक सतना-मऊगंज क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगाया, लेकिन मौसम साफ नहीं होने पर यात्रियों को लेकर वापस दिल्ली लौट गया।

मूसलाधार बारिश में भीगती रही वर्दी, पर नहीं डगमगाया फर्ज: लौर पुलिस के जवानों ने तमरी ब्रिज हादसे में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
लौर थाना क्षेत्र के तमरी ब्रिज के पास सड़क हादसे में घायल हुआ था मऊगंज का युवक; आरक्षक रामकरण यादव और पायलट नंदलाल साकेत ने विषम परिस्थितियों में तत्परता दिखाकर बचाई जान।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: रीवा-मऊगंज समेत 15 जिलों में गरज-चमक और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का खतरा
मौसम विभाग (IMD) ने 20 और 21 अगस्त को पूरे मध्य प्रदेश, विशेषकर पूर्वी अंचल में बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है; नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह।

एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में 8 इंच तक पानी गिरने की चेतावनी, जानें अगले 48 घंटों का मौसम पूर्वानुमान
बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मानसूनी सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के पूर्वी संभागों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है, सीधी-मऊगंज और डिंडौरी में ऑरेंज अलर्ट जारी।